Friday, May 15, 2026
33.3 C
Raipur

Student’s suspicious death : बड़वानी में 12वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Student’s suspicious death : बड़वानी : शहर की निकुंज धाम कॉलोनी में मंगलवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कक्षा 12वीं के एक छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल, छात्र की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Student’s suspicious death : मृतक छात्र की पहचान 17 वर्षीय रूपांश मुजाल्दे के रूप में हुई है, जो सेंट मेरी स्कूल का छात्र था। जानकारी के अनुसार, रूपांश मंगलवार सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक स्कूल में अंग्रेजी का पेपर देकर घर आया था। यह घटना उस समय हुई जब उसकी माँ घर पर मौजूद नहीं थीं।

Student’s suspicious death : दोपहर करीब 1 बजे, रूपांश का चचेरा भाई तरुण नरगावे मोटरसाइकिल लेने उसके घर पहुंचा। तरुण ने दरवाजा अंदर से बंद पाया, लेकिन उसके पास घर की चाबी थी। चाबी से दरवाजा खोलकर जब तरुण अंदर गया, तो उसने रूपांश को फंदे पर लटका देखा। इस हृदय विदारक दृश्य को देखते ही उसने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

Student’s suspicious death : शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि उन्हें मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, और छात्र का मोबाइल फोन आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रूपांश पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रह रहा था, लेकिन उन्होंने किसी विशेष कारण या तनाव की कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस का कहना है कि यह मौत संदिग्ध है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा सभी पहलुओं की जांच पूरी होने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस अब छात्र के दोस्तों और उसके स्कूल से भी जानकारी जुटा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories