Indore News: रहवासी इलाके में पटाखों का अवैध गोदाम, 2.62 लाख के 197 कार्टून जब्त

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News: इंदौर में दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस ने कार्रवाई की है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने आनंद विहार कॉलोनी में बिना वैध लाइसेंस के संचालित गोदाम से 197 कार्टून पटाखे जब्त किए हैं। जब्त पटाखों की कीमत करीब 2 लाख 62 हजार रुपये बताई गई है। रहवासी इलाके में पटाखों का भंडारण होने से गंभीर हादसे का खतरा था।

Indore News: इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में आतिशबाजी सामग्री जब्त की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आनंद विहार कॉलोनी के गेट नंबर दो के पास स्थित एक गोदाम में बिना वैध लाइसेंस के पटाखे जमा किए गए हैं और लोडिंग वाहनों के जरिए उनकी सप्लाई की जा रही है।

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गोदाम की जांच की, जहां अलग-अलग कंपनियों के कुल 197 कार्टून पटाखे मिले। गोदाम संचालक रवि, निवासी 45 वीर सावरकर नगर, इंदौर से भंडारण का वैध लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह लाइसेंस नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने करीब 2 लाख 62 हजार रुपये कीमत के पटाखे जब्त कर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 287 और 223 तथा विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी(1) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *