MP News : योगी गुर्जर गिरोह पर शिकंजा : अपहरण कांड में शामिल दो इनामी गिरफ्तार, दबोचा गया मुख्य आरोपी का साथी

VIKASH KHALKHO

MP News : भूपेन्द्र भदौरिया/ग्वालियर। तिघरा थाना क्षेत्र के गुर्जा गांव में कुछ दिन पहले गर्भवती विवाहिता के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी को पुरानी छावनी इलाके से जबकि दूसरे को राजस्थान के धौलपुर से दबोचा है। दोनों बदमाशों पर पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित उर्फ अंका गुर्जर और तहसीला गुर्जर के रूप में हुई है।

MP News : जानकारी के मुताबिक, आरोपी अंकित उर्फ अंका गुर्जर को पुलिस ने कुलैथ चौराहे से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की कार भी बरामद की गई है। वहीं दूसरा आरोपी तहसीला गुर्जर को धौलपुर पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, तहसीला पर ग्वालियर और धौलपुर पुलिस की ओर से अलग-अलग इनाम घोषित था।

पुलिस की MP News : जांच में सामने आया है कि इन दोनों ने योगी गुर्जर के साथ मिलकर गुर्जा गांव की एक गर्भवती विवाहिता का अपहरण किया था। महिला को लंका पहाड़ इलाके के पास से दूसरे ही दिन सुरक्षित बरामद कर लिया गया था। इस घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी।

MP News : तिघरा थाना पुलिस ने पुरानी छावनी क्षेत्र में दबिश देकर अंकित गुर्जर को गिरफ्तार किया, वहीं तहसीला को धौलपुर में घेराबंदी के दौरान पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

MP News : ग्वालियर पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश जारी है। जल्द ही योगी गुर्जर समेत अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *