Humanoid Robot : नई दिल्ली। दुनिया तेजी से बदल रही है और विज्ञान (Science) अब ऐसी दिशा में बढ़ रहा है जिसकी कल्पना तक करना मुश्किल था। चीन के वैज्ञानिक ऐसे ह्यूमनॉइड रोबोट पर काम कर रहे हैं जो कृत्रिम गर्भाशय (Artificial Uterus) की मदद से इंसानों की तरह गर्भ धारण कर शिशु को जन्म दे सके।
Read More : Uttar Pradesh : जालौन थानाध्यक्ष पर आरोप – अधीनस्थों को खुलेआम गालियां, पुलिस महकमे में हड़कंप
नई तकनीक और खोज
इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व डॉ. झांग क़ीफ़ेंग (Dr. Zhang Qifeng) कर रहे हैं, जो सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं। इस तकनीक में ह्यूमनॉइड के पेट में एक कृत्रिम गर्भाशय लगाया जाएगा, जिसमें आर्टिफिशियल ऐम्नियोटिक फ्लूइड (Artificial Amniotic Fluid) होगा। पोषण और सुरक्षा की आपूर्ति एक विशेष ट्यूब के माध्यम से होगी, जो प्राकृतिक गर्भ के प्लेसेंटा की तरह कार्य करेगी।
Read More : Khesari Lal New Song : खेसारी लाल का नया भोजपुरी रोमांस सॉन्ग ‘मरद बाड़ा कइसन’ हुआ रिलीज…..
पहले भी मिली सफलता
डॉ. झांग के अनुसार, यह विचार बिल्कुल नया नहीं है। कुछ साल पहले वैज्ञानिकों ने प्रीमैच्योर भेड़ के बच्चे को बायोबैग (Biobag) में पाला था। बच्चा न केवल जीवित रहा बल्कि सामान्य रूप से विकसित भी हुआ। अब यह प्रयोग मानव-नुमा रोबोट तक ले जाया जा रहा है।
प्रोटोटाइप और लागत
सूत्रों के मुताबिक, इस Pregnancy Robot का पहला प्रोटोटाइप अगले साल तैयार हो सकता है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख युआन (12.96 लाख रुपये) बताई जा रही है।
नैतिक और सामाजिक प्रश्न
इस तकनीकी क्रांति के साथ कई नैतिक और सामाजिक सवाल भी उठ रहे हैं। क्या समाज रोबोट से जन्मे बच्चों को अपनाएगा? क्या उन्हें इंसानों के समान दर्जा मिलेगा? चीन के गुआंगदोंग प्रांत में सरकार के साथ इस विषय पर बातचीत और कानूनी ढांचे तैयार किए जा रहे हैं।













