Tuesday, August 18, 2026
Home National Ahmedabad Plane Crash पर इटैलियन मीडिया का सनसनीखेज खुलासा- पायलट ने जानबूझकर...

Ahmedabad Plane Crash पर इटैलियन मीडिया का सनसनीखेज खुलासा- पायलट ने जानबूझकर बंद किए फ्यूल स्विच!

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर नई मीडिया रिपोर्ट ने जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विदेशी अखबार इटैलियन डेली अखबार Corriere della Sera की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह दुर्घटना किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं, बल्कि कथित रूप से जानबूझकर की गई कार्रवाई का परिणाम हो सकती है।

Corriere della Sera की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे की जांच करने वाले इन्वेस्टिगेटर्स इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि अहमदाबाद विमान हादसा किसी मैकेनिकल खराबी की वजह से नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई एक्टिविटी की वजह से हुआ था।

हालांकि भारत की विमानन नियामक संस्था DGCA ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

260 लोगों की गई थी जान

12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर क्रैश हो गया था। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई थी, जबकि जमीन पर मौजूद अन्य लोगों सहित मृतकों की कुल संख्या 260 तक पहुंच गई। इस भीषण हादसे ने देश-विदेश में विमान सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी थी।

Read More : ग्वालियर में तालाब से युवक की लाश मिलने से सनसनी, हत्या या हादसे की जांच में पुलिस

फ्यूल कंट्रोल स्विच पर टिकी जांच

एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट में कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग का उल्लेख किया गया था, जिसमें एक पायलट दूसरे से फ्यूल बंद करने को लेकर सवाल करता सुनाई देता है। नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भी इंजन फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद होने की संभावना जताई गई है, जिससे विमान की शक्ति समाप्त होने और दुर्घटना होने का दावा किया गया है। हालांकि इन दावों पर संबंधित पक्षों ने आपत्ति जताते हुए निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है।

आधिकारिक रिपोर्ट पर टिकी नजरें

विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले DGCA और अन्य जांच एजेंसियों की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार जरूरी है। विमानन सुरक्षा से जुड़े मामलों में प्रमाणिक तकनीकी विश्लेषण और बहुस्तरीय जांच बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

फिलहाल अहमदाबाद प्लेन क्रैश की सच्चाई अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह सामने आ सकेगी, जिस पर पूरे देश और वैश्विक विमानन समुदाय की नजर बनी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here