Humanoid Robot : अब रोबोट जन्म देंगे शिशु, वैज्ञानिकों ने खोजी नई तकनीक

Humanoid Robot : नई दिल्ली। दुनिया तेजी से बदल रही है और विज्ञान (Science) अब ऐसी दिशा में बढ़ रहा है जिसकी कल्पना तक करना मुश्किल था। चीन के वैज्ञानिक ऐसे ह्यूमनॉइड रोबोट पर काम कर रहे हैं जो कृत्रिम गर्भाशय (Artificial Uterus) की मदद से इंसानों की तरह गर्भ धारण कर शिशु को जन्म दे सके।

Read More : Uttar Pradesh : जालौन थानाध्यक्ष पर आरोप – अधीनस्थों को खुलेआम गालियां, पुलिस महकमे में हड़कंप

नई तकनीक और खोज
इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व डॉ. झांग क़ीफ़ेंग (Dr. Zhang Qifeng) कर रहे हैं, जो सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं। इस तकनीक में ह्यूमनॉइड के पेट में एक कृत्रिम गर्भाशय लगाया जाएगा, जिसमें आर्टिफिशियल ऐम्नियोटिक फ्लूइड (Artificial Amniotic Fluid) होगा। पोषण और सुरक्षा की आपूर्ति एक विशेष ट्यूब के माध्यम से होगी, जो प्राकृतिक गर्भ के प्लेसेंटा की तरह कार्य करेगी।

Read More : Khesari Lal New Song : खेसारी लाल का नया भोजपुरी रोमांस सॉन्ग ‘मरद बाड़ा कइसन’ हुआ रिलीज…..

पहले भी मिली सफलता
डॉ. झांग के अनुसार, यह विचार बिल्कुल नया नहीं है। कुछ साल पहले वैज्ञानिकों ने प्रीमैच्योर भेड़ के बच्चे को बायोबैग (Biobag) में पाला था। बच्चा न केवल जीवित रहा बल्कि सामान्य रूप से विकसित भी हुआ। अब यह प्रयोग मानव-नुमा रोबोट तक ले जाया जा रहा है।

प्रोटोटाइप और लागत
सूत्रों के मुताबिक, इस Pregnancy Robot का पहला प्रोटोटाइप अगले साल तैयार हो सकता है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख युआन (12.96 लाख रुपये) बताई जा रही है।

Read More : Election Commission Press Conference : वोट चोरी के आरोप झूठे, बिहार के 7 करोड़ मतदाता हमारे साथ : चुनाव आयोग…..

नैतिक और सामाजिक प्रश्न
इस तकनीकी क्रांति के साथ कई नैतिक और सामाजिक सवाल भी उठ रहे हैं। क्या समाज रोबोट से जन्मे बच्चों को अपनाएगा? क्या उन्हें इंसानों के समान दर्जा मिलेगा? चीन के गुआंगदोंग प्रांत में सरकार के साथ इस विषय पर बातचीत और कानूनी ढांचे तैयार किए जा रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories