Khesari Lal New Song : खेसारी लाल का नया भोजपुरी रोमांस सॉन्ग ‘मरद बाड़ा कइसन’ हुआ रिलीज…..

Parivesh
Khesari Lal New Song

Khesari Lal New Song : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और पॉपुलर सिंगर खेसारी लाल यादव ने अपने फैंस के लिए नया म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है। गाने का नाम है ‘मरद बाड़ा कइसन’, जिसमें खेसारी लाल ने अपने ट्रेडिशनल रोमांटिक अंदाज में धमाल मचाया है। इस गाने में उनके साथ एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता भी नजर आ रही हैं, जिनके साथ खेसारी लाल का ऑन-स्क्रीन रोमांस गाने को और भी आकर्षक बना रहा है।

Khesari Lal New Song : गाने को मंगल मूर्ति फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने के बोल विक्की बेदर्दी ने लिखे हैं, म्यूजिक आर्या शर्मा का है और कंपोजिशन पंचम सिन्हा ने किया है। वीडियो को डायरेक्ट किया है पवन पाल ने और प्रोडक्शन किया है मंगल मूर्ति फिल्म्स ने।

Khesari Lal New Song

रक्षा गुप्ता और खेसारी लाल का यह पेयर पहले भी कई म्यूजिक एल्बम्स में काम कर चुका है। रक्षा गुप्ता ने इससे पहले पवन सिंह और निरहुआ के साथ भी हिट म्यूजिक वीडियो दिए हैं।

खेसारी लाल यादव का पिछला गाना ‘गुलरी के फूल’ भी हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुआ था और फैंस ने इसे खूब पसंद किया। खेसारी की आने वाली फिल्मों में ‘अग्निपरीक्षा’ और ‘श्री 420’ शामिल हैं, जिनके ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुके हैं।

यह गाना फैंस के बीच रोमांस और धमाल का नया हिट पैकेज साबित हो रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *