Jabalpur News : राहुल गांधी पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का हमला, कहा– कांग्रेस के समय चुनाव आयोग भी उनकी पसंद से चलता था

Jabalpur News : जबलपुर: जबलपुर में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने राहुल गांधी के वोट चोरी और यात्रा संबंधी बयानों पर कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 55-56 सालों तक देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें बनती थीं, तब वह किस चोरी से बनती थीं।

Jabalpur News : राकेश सिंह ने आरोप लगाया कि उस दौर में चुनाव आयोग से लेकर सरकार तक सब कांग्रेस ही तय करती थी। आज अगर भाजपा की सरकार बन रही है तो क्या वह वोट चोरी से बन रही है? उन्होंने पूछा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें बनी हैं, क्या वे भी वोट चोरी से बनी हैं?

Jabalpur News : मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता और स्वतंत्रता पर सवाल उठाना राहुल गांधी के लिए कोई नई बात नहीं है। उनके अनुसार, देश की जो भी संस्था निष्पक्ष तरीके से काम करती है, वह राहुल गांधी को अप्रिय लगती है।

Jabalpur News : राकेश सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी को चीन और पाकिस्तान की नीतियां अधिक पसंद आती हैं और अमेरिका का भारत विरोधी रवैया भी उन्हें भाता है। उन्होंने कहा कि “जहां देश का अपमान हो, वहां राहुल गांधी सबसे आगे खड़े नजर आते हैं।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories