CG Crime News : एक्स गर्लफ्रेंड के पति को उड़ाने की साजिश, होम थिएटर में मिला बम, मचा बवाल

Parivesh
CG Crime News

CG Crime News : छत्तीसगढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के पति को निशाना बनाने के लिए होम थिएटर स्पीकर में बम छिपा दिया। धमाका प्लग इन करते ही होने वाला था, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने बड़ी घटना को रोक दिया।

CG Crime News : मिली जानकारी के अनुसार, इस साजिश का मास्टरमाइंड विनय वर्मा है, जो ITI का छात्र है। यह साजिश 7 लोगों ने मिलकर रची थी। आरोपियों ने स्पीकर को पीड़ित के पते पर डिलीवर कराया था ताकि घर पर ही धमाका हो और लक्ष्य पर चोट पहुंचे।

गंडई पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने यह योजना पहले से तैयार की थी और इसे अंजाम देने की पूरी तैयारी कर रखी थी। अब पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि अन्य संदिग्धों और घटनास्थल से जुड़े सबूतों को भी कब्जे में लिया जा सके।

राहगीरों और आसपास के लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की योजनाबद्ध साजिशों पर नकेल कसी जाएगी और दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *