Friday, September 25, 2026
Home Entertainment जब Karwar Naval Base पहुंचे Sunny Deol, नौसेना जवानों को किया सलाम,...

जब Karwar Naval Base पहुंचे Sunny Deol, नौसेना जवानों को किया सलाम, बोले- हिंदुस्तान मेरी जान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : एक्टर सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की टीम जोर-शोर से प्रमोशन में जुटी है और इसी कड़ी में हाल ही में पूरी स्टारकास्ट गोवा स्थित करवार नौसैनिक अड्डे (Karwar Naval Base) पहुंची।

INS विक्रांत के पास खास कार्यक्रम

करवार नेवल बेस में फिल्म की टीम ने भारतीय नौसेना के जवानों के सम्मान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम देश के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत के समीप आयोजित किया गया, जहां कलाकारों ने जवानों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया।

Read More : Apple का बड़ा दांव: Creator Studio लॉन्च! एक सब्सक्रिप्शन में Final Cut Pro, Logic Pro और AI टूल्स

सनी देओल ने शेयर की खास तस्वीर

सनी देओल ने इस खास मौके की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। फोटो में वह हरे रंग की शर्ट, गहरे हरे पैंट और काली पगड़ी में नजर आए। बैकग्राउंड में समुद्र और नौसेना का वातावरण तस्वीर को और भी खास बना रहा है।
पोस्ट के कैप्शन में सनी देओल ने लिखा—“हिंदुस्तान मेरी जान… मेरी आन… मेरी शान… हिंदुस्तान। गर्व, सम्मान और वीरता।” 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

दमदार स्टारकास्ट से सजी फिल्म

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसने देशभक्ति सिनेमा की नई पहचान बनाई थी।

रिलीज डेट और मेकर्स

फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और इसे गुलशन कुमार व टी-सीरीज, जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here