PM मोदी ने दिल्ली-एनसीआर को दी 11,000 करोड़ की सौगात, द्वारका एक्सप्रेसवे और यूईआर-2 का उद्घाटन

VIKASH KHALKHO

PM मोदी : नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर के लिए दो बड़ी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनकी कुल लागत लगभग 11,000 करोड़ रुपये है। इनमें द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) शामिल हैं। इन परियोजनाओं का लक्ष्य दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों को भीषण ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से राहत दिलाना है।

Read more : CG NEWS : कृष्ण जन्माष्टमी पर मंगला चौक में मलखंभ प्रतियोगिता, करण पात्रे ने फोड़़ी दही हांडी, जीता पहला पुरस्कार

इस अवसर पर, पीएम मोदी ने मुंडका में एक रोड शो भी किया, जहाँ उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उद्घाटन समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे।

Read More : दिल्ली : चीनी मांझे से बाइक सवार घायल, गर्दन पर गहरा जख्म – गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती

प्रधानमंत्री ने इस दिन को “ऐतिहासिक” बताते हुए कहा, “आज दिल्ली विकास की क्रांति की साक्षी बनी है। ये परियोजनाएं न केवल ट्रैफिक को सुगम बनाएंगी, बल्कि ‘ग्रीन दिल्ली – क्लीन दिल्ली’ के विजन को भी मजबूत करेंगी।” उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार फाइलों में नहीं, बल्कि जमीन पर काम करती है।

Read More : Mungeli News : ब्राउन शुगर और चरस के साथ एक आरोपी व एक अपचारी बालक गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन परियोजनाओं को “गेम-चेंजर” बताया। उन्होंने कहा कि इससे सिंघू बॉर्डर से आईजीआई एयरपोर्ट तक का सफर केवल 40 मिनट में पूरा होगा, जिससे रिंग रोड पर दबाव कम होगा और प्रदूषण में कमी आएगी।

Read More : इंदौर : संयोगितागंज में महिला के साथ छेड़छाड़, दो बदमाश गिरफ्तार – घटना का CCTV वायरल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह दिन उत्तर भारत के लिए ऐतिहासिक है। यूईआर-2 के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर को एनएच-44, एनएच-9 और एनएच-48 जैसे प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा जाएगा, जिससे व्यापार और यात्रा में सुविधा होगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *