Saturday, August 22, 2026
Home Madhya Pradesh Nepanagar DP Theft Case : डीपी चोर गिरोह पर पुलिस का ‘स्ट्राइक’:...

Nepanagar DP Theft Case : डीपी चोर गिरोह पर पुलिस का ‘स्ट्राइक’: दो गिरफ्तार, चार फरार साथियों की तलाश में जुटी टीमें

Nepanagar DP Theft Case : बुरहानपुर (12 फरवरी 2026): बुरहानपुर जिले में पिछले लंबे समय से ट्रांसफार्मर (डीपी) चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और विद्युत विभाग की नाक में दम करने वाले एक बड़े गिरोह का नेपानगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

50 से ज्यादा वारदातों को दे चुके हैं अंजाम

पकड़े गए आरोपियों पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में डीपी चोरी के 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। यह गिरोह इतना शातिर था कि रातों-रात ट्रांसफार्मर से तांबा और कीमती तेल निकालकर चंपत हो जाता था। चोरी की गई कुल सामग्रियों की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

महाराष्ट्र कनेक्शन आया सामने

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के जलगांव जिले से संचालित हो रहा था। नेपानगर पुलिस ने जाल बिछाकर दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि गिरोह के 4 अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

आज न्यायालय में पेशी

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कई अन्य वारदातों के खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस ने चोरी का माल बरामद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहाँ पुलिस उनकी रिमांड की मांग करेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here