Friday, March 13, 2026
26.6 C
Raipur

Gangster Act Vs BNS : हाईकोर्ट का बड़ा वार, योगी सरकार को 21 दिन की मोहलत – दो कानून, एक मकसद क्यों

Gangster Act Vs BNS : प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा सवाल खड़ा किया है। गैंगस्टर एक्ट की वैधता पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट ने योगी सरकार से तीन हफ्तों के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की खंडपीठ ने मिर्जापुर निवासी विजय सिंह की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया।

क्या है मामला?

विजय सिंह के खिलाफ यूपी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने इसे राजनीतिक द्वेष का नतीजा बताते हुए हाईकोर्ट में चुनौती दी। उनका कहना है कि जिन मामलों के आधार पर यह केस दर्ज हुआ है, उन सभी में वह जमानत पर रिहा हैं और पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

Gangster Act Vs BNS : Read More : Alia Bhatt : आलिया की हमशक्ल ने टीवी की दुनिया में मचाया तहलका….

कोर्ट का कड़ा रुख

याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने विजय सिंह की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाते हुए राज्य सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा कि जब भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत पहले से ही संगठित अपराधों के लिए विस्तृत और सख्त प्रावधान किए गए हैं, तो फिर उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट की मौजूदा जरूरत क्या है? विजय सिंह के वकील ने तर्क दिया कि सरकार कानून का दुरुपयोग कर रही है और गैंगस्टर एक्ट का सहारा लेकर राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, राज्य सरकार की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि विजय सिंह संगठित अपराध गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल हैं और उन पर कार्रवाई कानून के दायरे में ही की गई है।

अगली सुनवाई की तैयारी

हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए कहा कि अगर BNS पहले से ही संगठित अपराधों के खिलाफ पर्याप्त है, तो फिर गैंगस्टर एक्ट जैसी समानांतर व्यवस्था का औचित्य क्या है? कोर्ट ने तीन हफ्तों में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है और तब तक याचिकाकर्ता की गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी। यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति की गिरफ्तारी का नहीं, बल्कि पूरे राज्य में कानून के समानांतर चल रही व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा करता है। अब देखना है कि योगी सरकार इस कानूनी चुनौती का क्या जवाब देती है।

Gangster Act Vs BNS : Read More – Mahasamund Double Murder Case : हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत, मां की उम्रकैद की सजा बरकरार…पढ़े पूरी स्टोरी

Share The News

Latest YouTube Videos

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

Viral Girl Monalisa: Viral Girl मोनालिसा की Love Story, Boyfriend के लिए छोड़ा घर ....

Viral Girl Monalisa: Viral Girl मोनालिसा की Love Story, Boyfriend के लिए छोड़ा घर ....

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG Naxal Surrender: Bastar में 108 नक्सलियों का Surrender, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

CG Naxal Surrender: Bastar में 108 नक्सलियों का Surrender, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

Oye Indori ने बाइक की टंकी पर किया खतरनाक स्टंट, बिना हेलमेट और नंबर प्लेट वीडियो वायरल!

Oye Indori ने बाइक की टंकी पर किया खतरनाक स्टंट, बिना हेलमेट और नंबर प्लेट वीडियो वायरल!

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories