Friday, October 2, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : मोबाइल से सट्टा चलाते दो आरोपी गिरफ्तार, 52,500 नकद...

Raipur Crime : मोबाइल से सट्टा चलाते दो आरोपी गिरफ्तार, 52,500 नकद और मोबाइल जब्त

Raipur Crime
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में मोबाइल फोन के जरिए सट्टा संचालन करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सिविल लाइन थाना क्षेत्र के काली माता मंदिर के पास की गई। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और 52,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

Raipur Crime : जानकारी के अनुसार रायपुर कमिश्नरेट पुलिस को जुआ और सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी दौरान एंटी क्राइम और साइबर यूनिट को सूचना मिली कि काली माता मंदिर के पास दो लोग मोबाइल फोन के माध्यम से अंकों में दांव लगाकर सट्टा चला रहे हैं।

Raipur Crime : सूचना के आधार पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम गोपाल भीसे और बब्बन रजा उर्फ अख्तर निवासी आजाद चौक बताया। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन की जांच की तो राजधानी और कल्याण सट्टा पट्टी में सट्टा संचालन की पुष्टि हुई।

Raipur Crime : पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और 52,500 रुपये नकद जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी –

01. गोपाल भीसे पिता स्व. बंटू राव भीसे उम्र 42 साल निवासी बढ़ई पारा विश्वकर्मा चौक गली नम्बर 03 डॉ. मंटू गली थाना आजाद चौक रायपुर।

02. बब्बन रजा उर्फ अख्तर पिता स्व. अली हसनैन उम्र 39 साल निवासी शिव नगर शीतला मंदिर के पास गली थाना आजाद चौक रायपुर।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here