Raigarh Police Traffic Rule Violation : रायगढ़: प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा ओवरलोड ट्रेलर, पलटने से मचा हड़कंप; पुलिस की कार्रवाई में 4 भारी वाहन जब्त

VIKASH KHALKHO

Raigarh Police Traffic Rule Violation : गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़, 12 मार्च 2026: रायगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह ने सख्ती बढ़ा दी है। बीती रात चक्रधरनगर चौक के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर के पलटने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले कुल चार भारी वाहनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला? चक्रधरनगर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि ट्रेलर (CG 13 AK 4986) का चालक पुष्पराज साहू प्रतिबंधित क्षेत्र में खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर में 25 टन आयरन पेलेट (गोली) ओवरलोड थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से सड़क पर बिखरे आयरन पेलेट को हटवाया और यातायात बहाल किया। जांच में पाया गया कि ट्रेलर का बीमा भी नहीं था।

चारों वाहनों पर सख्त कानूनी कार्रवाई दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर के अलावा, पुलिस ने प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले तीन अन्य भारी वाहनों—हाईवा (CG 13 BC 6434) और दो ट्रकों (OD 09 K 4445, OD 09 Q 2601) पर भी शिकंजा कसा। इन सभी वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत इस्तगासा दर्ज कर आज न्यायालय में पेश किया गया है।

SSP का सख्त संदेश: “नियम तोड़ना पड़ेगा महंगा” रायगढ़ SSP श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शहर की सड़कों पर सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है। प्रतिबंधित क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश, ओवरलोडिंग और लापरवाही बरतने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। आगे भी ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई और भारी चालान की प्रक्रिया जारी रहेगी।”

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राकेश मिश्रा और उनकी टीम (प्रधान आरक्षक संजय तिवारी व अन्य) की तत्परता सराहनीय रही। पुलिस विभाग ने शहरवासियों को आश्वस्त किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *