Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Zoo Lioness Megha : इंदौर चिड़ियाघर में किलकारी: शेरनी मेघा ने...

Indore Zoo Lioness Megha : इंदौर चिड़ियाघर में किलकारी: शेरनी मेघा ने तीन नन्हे शावकों को दिया जन्म, अब तक 13 बच्चों का कुनबा बढ़ा

Indore Zoo Lioness Megha : इंदौर: इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय (चिड़ियाघर) में खुशियों की लहर है। यहाँ शेरनी ‘मेघा’ ने तीन नन्हे शावकों को जन्म दिया है। तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपनी मां के साथ खेलते-कूदते नजर आ रहे हैं। चिड़ियाघर प्रबंधन के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि यहाँ का अनुकूल वातावरण वन्यजीवों के वंश वृद्धि के लिए बेहद मुफीद साबित हो रहा है।

एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए मील का पत्थर चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह इंदौर चिड़ियाघर का सौभाग्य है कि यहाँ शेर और शेरनियों ने अब तक 13 से अधिक शावकों को जन्म दिया है। उन्होंने बताया, “हमारे यहाँ का प्राकृतिक और सुरक्षित वातावरण शेर-शेरनियों को एक बेहतर जीवन दे रहा है। शेर ‘आकाश’ और शेरनी ‘मेघा’ अपने परिवार के साथ पूरी तरह स्वस्थ और प्रसन्न हैं। ये शावक न केवल परिवार को बढ़ा रहे हैं, बल्कि हमारे ‘एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम’ के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होंगे।”

भविष्य में होगा नामांकरण डॉ. यादव ने आगे कहा कि भविष्य में यदि इंदौर चिड़ियाघर को किसी अन्य दुर्लभ वन्य प्राणी को लाना होगा, तो इन शावकों का उपयोग एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत किया जाएगा। प्रबंधन का कहना है कि आने वाले दिनों में इन तीनों नन्हे मेहमानों का नामकरण भी किया जाएगा। फिलहाल, चिड़ियाघर की टीम मां और शावकों की विशेष निगरानी कर रही है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

बाइट:

“इंदौर चिड़ियाघर का वातावरण वन्यजीवों के लिए बहुत अनुकूल है, यही कारण है कि यहाँ का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। अब तक 13 से अधिक शावकों का जन्म हमारे लिए गौरव की बात है। तीनों नए बच्चे स्वस्थ हैं और मां मेघा उनका बेहतर ख्याल रख रही है।” — डॉ. उत्तम यादव, प्रभारी, इंदौर चिड़ियाघर

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here