Tuesday, February 17, 2026
21.3 C
Raipur

Fatima Sana Shaikh : न्यू ईयर वेकेशन पर ऊंची चट्टान से समंदर में कूदीं ‘दंगल’ गर्ल, फैंस रह गए दंग

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों न्यू ईयर वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। छुट्टियों के दौरान उन्होंने ऐसा साहसिक कारनामा किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। फातिमा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह ऊंची चट्टान से सीधे समंदर में छलांग लगाती नजर आ रही हैं।

20 मिनट की जद्दोजहद के बाद लगाई छलांग

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए फातिमा ने बताया कि इस छलांग को लगाने से पहले उन्हें करीब 20 मिनट तक खुद को मानसिक रूप से तैयार करना पड़ा। उन्होंने लिखा कि हवा में होने का वह पल, जब शरीर पानी से टकराने वाला होता है, बेहद डरावना था। डूबने का डर और अनिश्चितता एक साथ महसूस हुई, लेकिन उसी डर को उन्होंने एड्रेनालिन में बदल दिया।

डर पर पाया काबू, चार बार दोहराया स्टंट

फातिमा ने आगे लिखा कि पहली छलांग के बाद डर पूरी तरह खत्म हो गया। इसके बाद उन्होंने चार बार लगातार छलांग लगाई। उनका कहना है कि असली डर असल में दिमाग में बनाई गई कहानियों से आता है, हकीकत उतनी डरावनी नहीं होती। बस पहला कदम उठाने की जरूरत होती है।

Read More : Indore Water Crisis : इंदौर दूषित पानी मामले पर ‘मोहन सरकार’ को हाईकोर्ट की कड़ी फटकार

सोशल मीडिया पर मिली तारीफ

वीडियो में फातिमा टू-पीस आउटफिट में नजर आ रही हैं। पहाड़ के किनारे खड़े होकर एक पल रुकती हैं और फिर हिम्मत जुटाकर पानी में छलांग लगा देती हैं। फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

‘दंगल’ से मिली थी बड़ी पहचान

फातिमा सना शेख ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ‘चाची 420’ से करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘दंगल’ में गीता फोगाट के किरदार से मिली। यह फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। फातिमा हाल ही में विजय वर्मा के साथ फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में नजर आई थीं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

M.P Crime : भोपाल के एमपी नगर कैफे में गुंडों का हमला, युवक को बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद पूरी वारदात

भोपाल। राजधानी भोपाल के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एमपी नगर...

M.P विधानसभा में आज होगा अनुपूरक बजट पेश, विपक्ष के हंगामे के आसार

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2026 का दूसरा...

M.P News : इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर

इंदौर : शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार...

MP बोर्ड 10वीं की परीक्षा आज से शुरू, 9 लाख छात्र शामिल, CBSE 10वीं की परीक्षा भी आज से आरंभ

भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 10वीं...

M.P News : भोपाल में आज BJP विधायक दल की अहम बैठक, विधानसभा सत्र को लेकर बनेगी रणनीति

भोपाल:  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज भारतीय...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds