Raipur News: देवभोग मिल्क पार्लरों पर कार्रवाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, दूध बहाकर जताया विरोध

Raipur News: रायपुर : रायपुर में नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश देवभोग मिल्क पार्लर संघ ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया। जोन क्रमांक 10 कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पहुंचे संघ के सदस्यों ने दूध के पैकेट फोड़कर अपना आक्रोश जताया।

संघ का कहना है कि शासन के उपक्रम ‘देवभोग’ के मिल्क पार्लरों को अतिक्रमण बताकर हटाना गलत है। इससे न केवल स्वरोजगार प्रभावित हो रहा है, बल्कि शहर में दूध की आपूर्ति भी बाधित हो सकती है।

प्रदर्शन के दौरान जोन कार्यालय के एक कर्मचारी पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया गया, जिस पर संघ ने नाराजगी जताई।

Raipur News: संघ की मांग है कि मिल्क पार्लरों को हटाने की कार्रवाई तुरंत रोकी जाए, संबंधित कर्मचारी सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और पार्लरों के लिए स्पष्ट नीति बनाई जाए ताकि रोजगार सुरक्षित रह सके।

Raipur News: प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर शहर की दुग्ध आपूर्ति भी बंद की जा सकती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories