Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : नवकार हॉस्पिटल में हंगामा: मायके-ससुराल पक्ष में मारपीट, महिला...

Raipur News : नवकार हॉस्पिटल में हंगामा: मायके-ससुराल पक्ष में मारपीट, महिला की हालत गंभीर

Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर : रायपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शैलेन्द्र नगर के नवकार हॉस्पिटल में शुक्रवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला के इलाज के दौरान उसके मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति बन गई।

Raipur News : जानकारी के अनुसार, शिव नगर (संतोषी नगर) निवासी याश्मिन परवीन ने गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। शुक्रवार को डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए बचने की संभावना कम जताई।

Raipur News : इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच झूमा-झटकी और मारपीट हो गई।

Raipur News : सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना और सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल अस्पताल में पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन महिला के मायके पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here