Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh Indore News: इंदौर में चमत्कार गले में फंसा 12 मिमी सरिया, 3...

Indore News: इंदौर में चमत्कार गले में फंसा 12 मिमी सरिया, 3 घंटे की सर्जरी में युवक को नई जिंदगी

Indore News

Indore News: खरगोन से इंदौर आए 30 वर्षीय युवक को गंभीर घायल होने पर एमवाय अस्‍पताल में भर्ती किया गया, जहां साढ़े तीन घंटे चली जटिल सर्जरी के जारिए सफलतापूर्वक सरिया निकाल दिया गया.

Indore News: इंदौर में काम के दौरान एक मजदूर के साथ बड़ा हादसा हो गया. काम कर रहे मजदूर के गले में सरिया घुस जाने मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. मजदूर को डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद एक नई जिंदगी दी है. खरगोन से इंदौर आए 30 वर्षीय युवक को गंभीर घायल होने पर एमवाय अस्‍पताल में भर्ती किया गया, जहां साढ़े तीन घंटे चली जटिल सर्जरी के जारिए सफलतापूर्वक सरिया निकाल दिया गया. इस हादसे में सबसे अहम रहा कि जो सरिया है वो ब्रेन की ऑक्सीजन सप्‍लाई करने वाली नस और आहार नली के बेहद करीब फंसा हुआ था.

MP NEWS :एमपी नगर हाई-वोल्टेज ड्रामा: वीडियो वायरल होने पर युवतियों का बयान, बोलीं- दोस्ती में हुआ था छोटा झगड़ा

Indore News:गंभीर हालत में एमवाय अस्‍पताल में किया भर्ती

दरअसल, खरगोन निवासी 30 वर्षीय सद्दाम 1 अप्रैल सुबह करीब 10:30 बजे मजदूरी के काम के दौरान गिर गया. गिरने के साथ ही वहां पड़ा लोहे का मोटा सरिया उसके गले में आरपार घुस गया और आरपार हो गया. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन तुरंत इंदौर के एमवाय अस्‍पताल लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने इसे बेहद ही जटिल और चुनौतीपुर्ण केस बताया.

Indore News:युवक के गले में घुसा 12 एमएम मोटा सरिया

सर्जरी कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सरिया करीब 12 एमएम मोटा था और गर्दन के उस हिस्‍सें में फंसा था, जहां से ब्रेन को ऑक्सीजन की सप्‍लाई होती है और आहार के लिए भी महत्वपूर्ण नली यहां से गुजरती है. डॉक्‍टरों ने आगे बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान बहुत ही ध्‍यान से सरिया निकाला गया है. यदि इस हिस्‍से में थोड़ा सा भी नुकसान पहुंचता तो युवक को लकवा हो सकता था या उसकी जान भी जा सकती थी.

Indore News:साढ़े तीन घंटे चला ऑपरेशन

एमवाय के डॉक्‍टरों ने इस ऑपरेशन के पहले पूरी जांच प्रक्रिया पूरी की बाद में सर्जरी की योजना बनाई और करीब साढ़े तीन घंटे तक मरीज का ऑपरेशन करके सरिये को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here