Monday, October 5, 2026
Home Chhattisgarh Tamnar Police Crime News: घर की बाड़ी में छिपाकर रखी गई थी...

Tamnar Police Crime News: घर की बाड़ी में छिपाकर रखी गई थी महुआ शराब, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोची आरोपिया

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। Nishaanebaz.com-Tamnar Police Crime News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस ने एक बार फिर प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बजरमुड़ा में दबिश देकर अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गई 11 लीटर महुआ शराब बरामद की है। मौके से एक महिला आरोपिया को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को तमनार थाने की पेट्रोलिंग पार्टी क्षेत्र के ग्राम मुड़ागांव, सराईटोला, कोलम, चितवाही, ढोलनारा और बजरमुड़ा के भ्रमण पर थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि ग्राम बजरमुड़ा निवासी एक महिला अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से हाथ भट्टी से बनी महुआ शराब भारी मात्रा में बिक्री के लिए छुपाकर रखी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए बताए गए स्थान पर घेराबंदी करते हुए औचक रेड कार्रवाई की।

Read More :Rewa University Protest: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में NSUI का हंगामा, भूख हड़ताल शुरू होते ही पुलिस ने उखाड़ा टेंट

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपिया राजकुमारी सारथी (पति भगत राम सारथी, उम्र 55 वर्ष, निवासी बजरमुड़ा, थाना तमनार) के कब्जे से कोल्ड ड्रिंक की बोतलों और जरिकेन में भरकर रखी गई कुल 11 लीटर महुआ शराब बरामद की। जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹2,200 आंकी गई है। पुलिस ने सामग्री को विधिवत जप्त कर आरोपिया के खिलाफ थाना तमनार में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59-क के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Read More : Sanjay Gandhi Hospital Clash: नर्सिंग ऑफिसर से मारपीट के विरोध में उतरा नर्सिंग एसोसिएशन, 48 घंटे का अल्टीमेटम

क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ इस पूरी सफल कार्रवाई को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के कुशल नेतृत्व में अंजाम दिया गया। इस अभियान में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों जैसे प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, महिला प्रधान आरक्षक सुदो भगत, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार और रंजित भगत ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के अवैध निर्माण और विक्रय के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here