Tuesday, August 18, 2026
Home Sports BCB vs BCCI : मुस्तफिजुर विवाद के बाद पाक के नक्शे कदम...

BCB vs BCCI : मुस्तफिजुर विवाद के बाद पाक के नक्शे कदम पर बांग्लादेश, बोला- अब BCCI से बात नहीं

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों से पहले भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट संबंधों में बड़ी दरार देखने को मिल रही है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अपनी राष्ट्रीय टीम को भारत भेजने से साफ इनकार कर दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हलचल मच गई है।

ICC को लिखा गया पत्र

बीसीबी ने इस पूरे मामले में सीधे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से संपर्क करते हुए आधिकारिक पत्र भेजा है। बोर्ड ने मांग की है कि टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के मुकाबलों को भारत के बजाय श्रीलंका में आयोजित किया जाए। बीसीबी का कहना है कि मौजूदा हालात में भारतीय जमीन पर खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंकाएं हैं।

“खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि” – बीसीबी अध्यक्ष

बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बोर्ड स्तर पर इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। इसी कारण बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की बजाय अब सीधे आईसीसी से संवाद का रास्ता अपनाया है।

Read More : C.G News : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का सख्त आदेश, 28 फरवरी तक जजों को बतानी होगी अपनी संपत्ति

 मुस्तफिजुर रहमान विवाद से भड़का मामला

इस विवाद की जड़ें उस वक्त गहरी हुईं, जब बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर कर दिया गया। बीसीसीआई के निर्देशों के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें रिलीज किया, जिससे बांग्लादेश में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

IPL प्रसारण पर बैन

हालात और बिगड़ते हुए बांग्लादेश सरकार ने देश में आईपीएल के टेलीविजन प्रसारण पर पूरी तरह रोक लगा दी। इसे भारत के खिलाफ सख्त राजनीतिक और खेल कूटनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

ICC के फैसले पर टिकी नजर

अब पूरे मामले में अंतिम फैसला आईसीसी को करना है। वर्ल्ड कप से पहले यह विवाद क्रिकेट के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संबंधों की दिशा भी तय कर सकता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here