IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, किया सीजन का सबसे बड़ा रन चेज

0
91

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार वापसी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में दिल्ली ने 226 रन का विशाल लक्ष्य 19.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।

लगातार तीन हार के बाद मिली इस जीत ने दिल्ली टीम का आत्मविश्वास बढ़ा दिया है। टीम ने इस मुकाबले में आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज भी दर्ज किया।

राहुल और निसांका की विस्फोटक शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स की जीत के सबसे बड़े हीरो ओपनर्स केएल राहुल और पाथुम निसांका रहे। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

केएल राहुल ने 40 गेंदों में 75 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं पाथुम निसांका ने 33 गेंदों में 62 रन की तेज पारी खेली। उन्होंने अपनी इनिंग में 6 चौके और 3 छक्के लगाए।इन दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने राजस्थान के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।

रियान पराग का दमदार प्रदर्शन बेकार

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कप्तानी पारी खेलते हुए 50 गेंदों में 90 रन बनाए। उन्होंने अपनी शानदार पारी में 8 चौके और 5 छक्के जड़े।ध्रुव जुरेल ने भी 42 रन का अहम योगदान दिया। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई, जिसने राजस्थान को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।आखिरी ओवरों में डोनोवन फरेरा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 47 रन बनाए। उनकी पारी में 6 छक्के शामिल रहे।

स्टार्क ने गेंदबाजी में दिखाया दम

दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे स्टार्क ने राजस्थान के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।इसके अलावा काइल जैमिसन, अक्षर पटेल और टी नटराजन को भी 1-1 विकेट मिला।

मैच का टर्निंग पॉइंट

दिल्ली की ओपनिंग साझेदारी इस मुकाबले का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई। शुरुआती 10 ओवरों में तेज रन गति ने राजस्थान को बैकफुट पर धकेल दिया और बाद के बल्लेबाजों के लिए लक्ष्य आसान बना दिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here