Thursday, March 12, 2026
30.7 C
Raipur

छत्तीसगढ़ में ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ का आज शुभारंभ, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज एक बड़ी राहत की घोषणा होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य के निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों को बिजली बिल के बकाया भुगतान में बड़ी राहत मिलेगी।

इस योजना का शुभारंभ जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेई सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा।

तीन श्रेणियों के उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कमर के अनुसार इस योजना के तहत तीन श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

  • पहली श्रेणी में 31 मार्च 2023 तक निष्क्रिय हो चुके उपभोक्ता शामिल होंगे।
  • दूसरी श्रेणी में सक्रिय एकल बत्ती कनेक्शन वाले घरेलू उपभोक्ता शामिल किए गए हैं।
  • तीसरी श्रेणी में अशासकीय घरेलू और कृषि उपभोक्ता शामिल होंगे।

सरकार का उद्देश्य इन उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल चुकाने में आसान और राहतपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

Read More : C.G News : दुर्ग में गैस सिलेंडर महंगा होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पटेल चौक पर किया धरना

बकाया राशि में बड़ी छूट का प्रावधान

इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कई प्रकार की राहत दी गई है।

योजना के अंतर्गत अधिभार (सरचार्ज) की राशि पर 100 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। इसके अलावा मूल बकाया राशि में भी अधिकतम 75 प्रतिशत तक छूट का प्रावधान किया गया है।

पंजीयन के लिए 10% राशि जमा करना जरूरी

योजना का लाभ लेने के लिए पात्र उपभोक्ताओं को पहले पंजीयन कराना होगापंजीयन के समय कुल बकाया राशि का कम से कम 10 प्रतिशत भुगतान करना अनिवार्य होगा।

इसके बाद शेष राशि को आसान किश्तों में जमा किया जा सकेगा और किस्तों के भुगतान पर अगले माह कोई अतिरिक्त अधिभार भी नहीं लगाया जाएगा।

30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी योजना

सरकार की यह योजना 30 जून 2026 तक लागू रहेगीइस अवधि के दौरान पात्र उपभोक्ता पंजीयन कराकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और बिजली बिल के बकाया भुगतान में भी तेजी आएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

इजराइल पर सबसे बड़ा हमला, अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं, क्या पाकिस्तान पर ड्रोन-मिसाइल...

इजराइल पर सबसे बड़ा हमला, अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं, क्या पाकिस्तान पर ड्रोन-मिसाइल...

CG Naxal Surrender: बस्तर में 108 नक्सलियों का सरेंडर, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

CG Naxal Surrender: बस्तर में 108 नक्सलियों का सरेंडर, 3.60 करोड़ कैश और 1 किलो सोना भी बरामद...

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

बुरे फंसे हार्दिक पंड्या! तिरंगे के अपमान का आरोप… शिकायत कर FIR की मांग

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के...

C.G News : 35 साल बाद अपने बचपन के गांव बेचा पहुंचीं BJP की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, हुईं भावुक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कोंडागांव विधायक...

M.P News : बुरहानपुर में झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई, अवैध क्लीनिक बंद

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बुरहानपुर जिले के ग्राम पातोंडा...

Related Articles

Popular Categories