M.P News : बुरहानपुर में झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई, अवैध क्लीनिक बंद

Rahul Goshwami


निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बुरहानपुर
जिले के ग्राम पातोंडा
में अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेंद्र वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।जांच के दौरान पाया गया कि क्लीनिक संचालक इंद्रपाल पाटिल यूनानी चिकित्सा पद्धति का सर्टिफिकेट होने के बावजूद एलोपैथी पद्धति से इलाज कर रहे थे।

निरीक्षण में सामने आई गंभीर अनियमितताएं

स्वास्थ्य विभाग की टीम को निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में मरीजों को ड्रिप चढ़ाते, इंजेक्शन लगाते और एलोपैथी दवाइयां देते हुए पाया गया।जब क्लीनिक संचालक से रजिस्ट्रेशन और संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

क्लीनिक को तत्काल बंद कराया

अनियमितताएं सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही संचालक को चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधि दोबारा पाई गई, तो एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, संसद में सियासी घमासान

CMHO ने क्या कहा

सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र वर्मा ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के आधार पर जांच की गई थी।उन्होंने कहा कि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यूनानी सर्टिफिकेट की आड़ में एलोपैथी इलाज किया जा रहा था और क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन भी नहीं था।इसी कारण क्लीनिक को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *