CG NEWS : फूपगांव में आयोजित जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन, विधायक नीलकंठ टेकाम हुए शामिल

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव :- ब्लाक के ग्राम फूपगांव में आयोजित तीन दिवसीय जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन शनिवार को बड़े धूमधाम से हुआ। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। इस तीन दिवसीय जोन स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता में 5 ग्राम पंचायत फूपगांव, शंकरपूर, आलोर, झाटीबन और भंडारवंडी के अंतर्गत आने वाले कुल 28 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलो के बच्चों ने भाग लिया. इस खेल प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलो के सेंकड़ों विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, सहित कई खेलों का आयोजन किया गया।

CG NEWS : इस खेल प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलो के सेंकड़ों विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो, दौड़ , वॉलीबॉल, ऊँची कुद, लम्बी कुद , रिले रेस, आलू दौड़, गोला फेंक, रंगोली, चित्र कला, प्रश्न मंच सहित कई खेलों का आयोजन किया गया. साथ ही साँस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.

CG NEWS : खेल प्रतियोगिता जीवन का हिस्सा _ विधायक टेकाम

CG NEWS : विधायक नीलकंठ टेकाम ने जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का हिस्सा है और सभी को अपने पसंद के खेलों में जरूर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हार जीत के लिए नहीं, बल्कि अनुभव के लिए खेलों में प्रतिभागी बने। विधायक ने आगे कहा कि खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास भी होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को अपने खेल में मेहनत करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने कहा कि खेल में हार जीत तो लगी रहती है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम खेल को खेल की भावना से खेलें और अपने अनुभव से सीखें। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

CG NEWS : समापन समारोह के दौरान भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रवीर बदेशा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष धनराज पांडे, महामंत्री प्रवीण राव, जोगेश्वर हिडको, योगेश पांडे, कामेश्वर साहू, फूपगांव सरपंच शंकर मंण्डावी, शंकरपूर सरपंच श्रीमती श्रीबती मरकाम, आलोर सरपंच श्रीमती राधिका कोर्राम, झाटीबन सरपंच श्रीमती सोमारी कोर्राम और भंडारवंडी सरपंच लेखराज नेताम सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories