Thursday, February 12, 2026
17 C
Raipur

CG NEWS : धान खरीदी से पहले तकनीकी और प्रशासनिक बाधा: ऐप ठप, ऑपरेटर हड़ताल और शौचालय ठेके पर सरपंचों का विरोध

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने जा रही है, लेकिन इस समय किसानों को पंजीयन और टोकन कटवाने में बड़ी मुश्किलें आ रही हैं। इसका कारण ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप का बंद होना और कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल है।

धान बेचने के लिए किसानों को पहले एग्री स्टैक पोर्टल पर पंजीयन कराना होता है और फिर टोकन ऐप से लेना होता है। फिलहाल ऐप में लॉगिन करने पर संदेश आता है कि ‘टोकन पंजीयन फिलहाल बंद है’। अधिकारियों के अनुसार ऐप का नया संस्करण प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है, इसलिए सर्वर से लॉगिन नहीं हो पा रहा। अब तक 7 लाख से ज्यादा किसान पंजीयन नहीं करा पाए हैं। तकनीकी गड़बड़ी, डेटा एरर और खसरा-खतौनी मिलान की समस्याओं के कारण कई आवेदन रिजेक्ट हो रहे हैं।

प्रदेशभर में कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर हैं। वे वेतनवृद्धि, नियमितीकरण और चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऑपरेटरों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 19 नवंबर को सामूहिक इस्तीफा देंगे। अगस्त में भी हड़ताल के कारण पंजीयन काम ठप पड़ा था और अब खरीदी से ठीक पहले वही स्थिति दोहराई जा रही है।

भारतीय किसान संघ के तेजराम विद्रोही ने कहा कि जिन किसानों का पंजीयन नहीं हो पा रहा, उन्हें सोसायटी स्तर पर पंजीयन की अनुमति दी जानी चाहिए। उनका कहना है कि अगर यह स्थिति जारी रही तो हजारों किसान धान खरीदी से वंचित रह जाएंगे।

CG NEWS : नए नियमों के तहत धान बेचने के लिए रकबा सत्यापन भी अनिवार्य कर दिया गया है। किसान इसे समय लेने वाली और अनावश्यक प्रक्रिया मान रहे हैं, जिससे खरीदी प्रभावित हो सकती है।

CG NEWS : धान खरीदी केंद्रों पर शौचालय निर्माण को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। रायपुर जिले के 129 धान खरीदी केंद्रों पर महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत शौचालय बनाने का टेंडर जारी किया गया, जिसकी अनुमानित लागत 2 लाख 67 हजार रुपए है। प्रशासन ने इसे ठेकेदारों को आवंटित कर दिया, जबकि नियम के अनुसार 20 लाख रुपए तक के निर्माण कार्य के लिए ग्राम पंचायतों को कार्य एजेंसी बनाना होता है।

CG NEWS : सरपंचों का कहना है कि उन्हें अधिकार नहीं मिलने के कारण वे निर्माण कार्य शुरू नहीं होने देंगे। तिल्दा जनपद पंचायत के सरपंच संघ अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने चेतावनी दी है कि अगर आदेश वापस नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और ठेकेदारों को काम करने नहीं दिया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

Latest YouTube Shorts

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG NEWS : माकड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन — चैलेंजर टीम बनी दूसरे सीजन की विजेता

रोशन सेन/माकड़ी। पटेल पारा, माकड़ी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds