नारायणपुर। अबूझमाड़ क्षेत्र के ओरछा ब्लॉक के जाटलूर इलाके में रहने वाले एक युवक ने झोलाछाप डॉक्टर की सलाह पर अपने प्राइवेट पार्ट में लोहे की अंगूठी पहन ली। इलाज के नाम पर दी गई इस गलत सलाह ने उसकी हालत बिगाड़ दी। करीब एक हफ्ते बाद अंगूठी में सूजन और इंफेक्शन फैल गया। हालत बिगड़ने पर युवक को नारायणपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने कड़ी मशक्कत कर अंगूठी निकाली।
जानकारी के अनुसार, 30 से 35 वर्ष का यह युवक पिछले कई दिनों से बीमार था। इलाज के लिए वह इलाके के एक झोलाछाप डॉक्टर के पास गया। जब सामान्य दवाओं से फायदा नहीं हुआ तो झोलाछाप ने उसे प्राइवेट पार्ट में लोहे की अंगूठी पहनने का अजीबोगरीब नुस्खा बताया। डॉक्टर ने भरोसा दिलाया कि ऐसा करने से बीमारी जल्द ठीक हो जाएगी।
Read News : CG NEWS : रायपुर में बसंत अग्रवाल का दावा – विधायक मेरे सामने कुछ नहीं…
युवक ने बाजार से अंगूठी खरीदकर पहन ली। कुछ दिनों बाद उसके गुप्तांग में सूजन आ गई और दर्द बढ़ने लगा। जब वह वापस झोलाछाप के पास पहुंचा तो उसने इलाज से साफ इनकार कर दिया। परेशान युवक पहले ओरछा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, लेकिन संसाधन नहीं होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
Read News : Indore News : कांग्रेस ने भाजपा विधायक पुत्र के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन…
सड़क की खराब हालत के कारण एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी, लेकिन 8 सितंबर को युवक किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टर हिमांशु सिन्हा, डॉक्टर धनराज सिंह डरसेना और डॉक्टर शुभम राय की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद अंगूठी निकाल दी। डॉक्टरों ने बताया कि युवक के प्राइवेट पार्ट में संक्रमण फैल रहा था, समय रहते अंगूठी निकाल दी गई, अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी।













