Thursday, May 28, 2026
33.1 C
Raipur

Alcohol scandal : 2100 करोड़ के शराब घोटाले में चैतन्य बघेल ने दी कानूनी चुनौती, गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी

Alcohol scandal : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। उन्होंने इसे अवैध बताते हुए बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इससे पहले वे इस मामले में सुप्रीम कोर्ट भी गए थे, जहां से उन्हें हाईकोर्ट में राहत की गुहार लगाने की सलाह दी गई थी।

चैतन्य बघेल ने अपनी याचिका में कहा है कि उनकी गिरफ्तारी कानून की प्रक्रिया के विरुद्ध की गई है और उन्हें तत्काल रिहा किया जाना चाहिए। फिलहाल चैतन्य रायपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। अदालत ने उनकी हिरासत अवधि 18 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी है।

Read More : Period Of President’s Rule : राज्यसभा में हंगामे के बीच मणिपुर में राष्ट्रपति शासन 6 महीने के लिए बढ़ा, विपक्ष ने उठाए सवाल

20 जुलाई 2025 को ईडी ने चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ में हुए बहुचर्चित शराब घोटाले के सिलसिले में की गई थी। जांच एजेंसी का दावा है कि वर्ष 2019 से 2022 के बीच हुए इस घोटाले में करीब 2100 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ, जिसमें चैतन्य की संलिप्तता पाई गई है। ईडी के मुताबिक, चैतन्य इस कथित घोटाले की फंडिंग और मैनेजमेंट में शामिल थे।

चैतन्य के वकील हर्षवर्धन पनगढ़िया के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने सीआरपीसी की धारा 482 के तहत राहत के लिए हाईकोर्ट जाने को कहा था। इसी के तहत हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है और एक हफ्ते के भीतर सुनवाई की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि चैतन्य ने सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं दायर की थीं, जिनमें से एक पहले ही खारिज हो चुकी है, जबकि दूसरी याचिका पर सुनवाई की तारीख 6 अगस्त 2025 तय की गई है।

केवल शराब घोटाला ही नहीं, बल्कि कोयला परिवहन घोटाले और महादेव सट्टा ऐप घोटाले में भी ईडी की नजर चैतन्य और उनके पिता भूपेश बघेल पर है। इसके साथ ही सीबीआई और ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) भी अन्य मामलों में पूछताछ कर रही हैं।

Read More : MP News : कुबेरश्वर धाम में फिर भगदड़, दो महिला श्रद्धालुओं की मौत, अव्यवस्था पर उठे सवाल

इन घटनाओं ने राज्य की राजनीति में भी हलचल बढ़ा दी है। भूपेश बघेल ने इन सभी मामलों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है और भाजपा सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि कानून के मुताबिक भ्रष्टाचारियों को सजा मिलनी चाहिए, चाहे वे किसी भी पार्टी से जुड़े हों।

Share The News

Latest YouTube Videos

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Latest YouTube Shorts

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories