Saturday, August 29, 2026
Home Chhattisgarh CG News : नारायणपुर में अजीबोगरीब मामला : झोलाछाप डॉक्टर की सलाह...

CG News : नारायणपुर में अजीबोगरीब मामला : झोलाछाप डॉक्टर की सलाह पर युवक ने प्राइवेट पार्ट में पहनी अंगूठी, फिर…

नारायणपुर। अबूझमाड़ क्षेत्र के ओरछा ब्लॉक के जाटलूर इलाके में रहने वाले एक युवक ने झोलाछाप डॉक्टर की सलाह पर अपने प्राइवेट पार्ट में लोहे की अंगूठी पहन ली। इलाज के नाम पर दी गई इस गलत सलाह ने उसकी हालत बिगाड़ दी। करीब एक हफ्ते बाद अंगूठी में सूजन और इंफेक्शन फैल गया। हालत बिगड़ने पर युवक को नारायणपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने कड़ी मशक्कत कर अंगूठी निकाली।

जानकारी के अनुसार, 30 से 35 वर्ष का यह युवक पिछले कई दिनों से बीमार था। इलाज के लिए वह इलाके के एक झोलाछाप डॉक्टर के पास गया। जब सामान्य दवाओं से फायदा नहीं हुआ तो झोलाछाप ने उसे प्राइवेट पार्ट में लोहे की अंगूठी पहनने का अजीबोगरीब नुस्खा बताया। डॉक्टर ने भरोसा दिलाया कि ऐसा करने से बीमारी जल्द ठीक हो जाएगी।

Read News : CG NEWS : रायपुर में बसंत अग्रवाल का दावा – विधायक मेरे सामने कुछ नहीं…

युवक ने बाजार से अंगूठी खरीदकर पहन ली। कुछ दिनों बाद उसके गुप्तांग में सूजन आ गई और दर्द बढ़ने लगा। जब वह वापस झोलाछाप के पास पहुंचा तो उसने इलाज से साफ इनकार कर दिया। परेशान युवक पहले ओरछा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, लेकिन संसाधन नहीं होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Read News : Indore News : कांग्रेस ने भाजपा विधायक पुत्र के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन…

सड़क की खराब हालत के कारण एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी, लेकिन 8 सितंबर को युवक किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टर हिमांशु सिन्हा, डॉक्टर धनराज सिंह डरसेना और डॉक्टर शुभम राय की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद अंगूठी निकाल दी। डॉक्टरों ने बताया कि युवक के प्राइवेट पार्ट में संक्रमण फैल रहा था, समय रहते अंगूठी निकाल दी गई, अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी।

Share The News
Previous articleभारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा पीएम और सीएम के नाम ज्ञापन…
Next articleBank Job : इंडियन ओवरसीज बैंक में 127 पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1 लाख रुपये तक – ऐसे करें आवेदन
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here