Friday, April 3, 2026
34.1 C
Raipur

CG News : बिलासपुर ब्लाइंड मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा-एक लाख की सुपारी में की बेरहमी से हत्या

CG News : बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले में स्थित हिर्री माइंस के पास मिले एक अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जो केस पहले “ब्लाइंड मर्डर” लग रहा था, उसमें मृतक की पत्नी, सास और साढू ही कातिल निकले। शराब और घरेलू हिंसा से परेशान पत्नी ने मां और बहनोई के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। सास ने हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी और पहचान छुपाने के लिए मृतक के चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया था।

17 जुलाई को मिली थी युवक की लाश

यह घटना 17 जुलाई की है। हिर्री माइंस के पास एक युवक की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी क्योंकि चेहरा बुरी तरह कुचला गया था। पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए चकरभाठा थाना क्षेत्र में FIR दर्ज की और जांच शुरू की।

100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले, साइबर सेल ने खोली परतें

चकरभाठा पुलिस और साइबर सेल ने मिलकर 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। मोबाइल ट्रैकिंग, कॉल डिटेल्स और लोकेशन के आधार पर मृतक की पहचान साहिल कुमार पाटले के रूप में हुई। इसके बाद जब पुलिस ने उसके पारिवारिक रिश्तों और हालिया गतिविधियों की जांच की तो एक चौंकाने वाली साजिश सामने आई।

पत्नी, सास और साढू ने रची साजिश, 1 लाख में तय की हत्या

मृतक साहिल की पत्नी वर्षा खुंटे ने पुलिस को बताया कि साहिल शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। तंग आकर उसने अपनी मां सरोजनी खुंटे से मदद मांगी। मां-बेटी ने मिलकर योजना बनाई और वर्षा के जीजा राजाबाबू खुंटे और उसके दोस्त विकास आदिले को साहिल की हत्या के लिए 1 लाख रुपये की सुपारी दी गई। इसमें 8 हजार रुपये की एडवांस राशि भी दी गई थी।

शराब पिलाकर बेरहमी से हत्या, फिर पहचान छुपाने चेहरा कुचला

हत्या की रात चारों ने मिलकर साहिल को शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया तो पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा भी बुरी तरह से कुचल दिया गया ताकि शव की पहचान न हो सके।

सबूत भी जुटाए: बाइक, मोबाइल, पत्थर जब्त

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पल्सर बाइक, चार मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी जब्त कर लिए हैं। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम को किया सम्मानित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले की सफलतम तहकीकात और गिरफ्तारी के लिए जांच टीम की सराहना की है और उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

आम जनता को झटका! छत्तीसगढ़ में पेट्रोल महंगा, रायपुर में 100 के पार कीमत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर...

M.P News : इंदौर में फार्म हाउस पर पुलिस रेड, अवैध पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क  इंदौर जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत...

M.P News : भोपाल में एक ही रात दो दुकानों में चोरी, पुलिस अलर्ट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल...

इंदौर में वाहनों में आग लगाने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, CCTV से हुआ खुलासा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में वाहनों...

M.P News : सिंगरौली में NTPC के फ्लाई ऐश डैम से उठ रहा जहरीला गुबार, लोगों का जीना मुश्किल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के...

M.P News : गले में घुसा सरिया! MY अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, डॉक्टरों ने बचाई जान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के...

Related Articles

Popular Categories