PM Modi Live : ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का पहला संबोधन, दे रहें सख्त संदेश…..

Parivesh

नई दिल्ली। PM Modi Live : इस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। उनके संबोधन पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं, क्योंकि यह पहलगाम आतंकी हमले और उसके जवाब में किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार है जब वे सीधे देशवासियों से मुखातिब हैं।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत शहीदों को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा, “आज का भारत हर आँसू का हिसाब लेता है, हर गोली का जवाब देता है। हमारे वीर जवानों ने जो साहस दिखाया है, वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा।”

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत अब “रखवाली करने वाला भारत” नहीं, बल्कि “साहसी और निर्णायक भारत” है। “सीमा पार से जो चुनौती आई थी, उसका हमारी सेनाओं ने जिस तरह से जवाब दिया, वह हमारे आत्मविश्वास और नई नीति का प्रतीक है,” उन्होंने कहा।

प्रधानमंत्री ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर की योजना उच्च स्तर की सुरक्षा बैठकों के बाद बनाई गई थी, जिनमें सेना प्रमुख, सीडीएस, एनएसए और अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल थे। “यह कार्रवाई सिर्फ एक जवाब नहीं थी, यह एक संदेश था — कि भारत की सहनशक्ति की भी एक सीमा है,”

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *