CM Yogi Mathura Speech Attack: ‘बाबर-औरंगजेब को मानने वाले जनता की आस्था का सम्मान नहीं कर सकते’; मथुरा में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी

VIKASH KHALKHO

मथुरा। Nishaanebaz.com-CM Yogi Mathura Speech Attack: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा प्रवास के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन किया और इसके बाद आयोजित जनसभा में विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिनकी आस्था प्रभु श्रीराम, श्रीकृष्ण, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी में न होकर बाबर और औरंगजेब जैसे आक्रांताओं में है, वे आम जनता की धार्मिक भावनाओं और आस्था का कभी सम्मान नहीं कर सकते।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन’ की सरकार ऐसे असामाजिक और राष्ट्रविरोधी मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी।

Read More : Akash Anand Nishad Party Offer: मायावती के एक्शन के बाद आकाश आनंद को मिला बड़ा ऑफर; संजय निषाद बोले- पार्टी में आएं, बना देंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

सीएम योगी ने कहा कि योग माया के प्रति अटूट निष्ठा और आस्था की वजह से ही विंध्यवासिनी धाम को आज एक भव्य और दिव्य स्वरूप प्राप्त हुआ है। उन्होंने इतिहास का स्मरण कराते हुए कहा कि वर्ष 1528 में भी विदेशी आक्रांताओं ने अयोध्या में सनातन आस्था को मिटाने का कुत्सित प्रयास किया था, लेकिन आज वे आक्रांता खुद इतिहास के पन्नों में समाप्त हो गए, जबकि सनातन धर्म अक्षुण्ण बना हुआ है।

Read More : MP Promotion Case: MP में अनोखा प्रमोशन-रिटायरमेंट मामला, सुबह डिप्टी रजिस्ट्रार का चार्ज और शाम को रिटायरमेंट

विपक्ष पर समाज में वैमनस्यता फैलाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी दल समाज में जहर घोलकर आम जनता की सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

Read More : Tikamgarh Ration Scam: टीकमगढ़ में राशन घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, 7 दुकान विक्रेताओं पर FIR के निर्देश; 62.78 लाख के खाद्यान्न गबन का आरोप

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने, बहन-बेटियों की सुरक्षा को खतरे में डालने, उभरते हुए कारीगरों और किसानों की खुशहाली पर डाका डालने का काम कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार किसी भी सूरत में इन साजिशों को सफल नहीं होने देगी।

Read More : Dharsiwa News: टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश, ठिकाने लगाने की तैयारी में थे आरोपी; पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर फरार

मथुरा की पावन धरा का महात्म्य बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि भगवान श्री हरि विष्णु के पूर्ण अवतार के रूप में श्रीकृष्ण कन्हैया का प्राकट्य इसी पवित्र भूमि पर हुआ था। सदियों से अनेक बाह्य आक्रमणों और बलपूर्वक आस्था थोपने के प्रयासों के बावजूद सनातन संस्कृति को कोई मिटा नहीं सका, क्योंकि सनातन को मिटाने का प्रयास करने वाले स्वयं मिट्टी में मिल गए।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *