Dharsiwa News: टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश, ठिकाने लगाने की तैयारी में थे आरोपी; पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर फरार

Sanjay Sahu
Dharsiwa News

Dharsiwa News: धरसीवां। राजधानी रायपुर के धरसीवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक टाटा मैजिक वाहन से युवक का शव बरामद किया है। आशंका है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए वाहन से ले जाया जा रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात धरसीवां पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ग्रामीण इलाकों में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम कुंवरगढ़ से परसतराई की ओर नहर मार्ग से जा रही थी। तभी सामने से एक टाटा मैजिक वाहन आता दिखाई दिया। उसके पीछे दो बाइक भी चल रही थीं।

पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगे

पुलिस के मुताबिक, टाटा मैजिक और बाइक सवार लोग पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो आरोपी टाटा मैजिक वाहन को रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने वाहन की जांच की।

वाहन में मिली अज्ञात युवक की लाश

टाटा मैजिक की तलाशी लेने पर पुलिस को अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव देखकर पुलिस टीम ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और थाना प्रभारी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Dharsiwa News: मृतक की पहचान और आरोपियों की तलाश जारी

Dharsiwa News: पुलिस ने शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में आसपास के इलाकों में जांच की जा रही है। पुलिस वाहन के नंबर, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही हत्या से जुड़े पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जा सकता है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *