नई दिल्ली। PM MODI LIVE : पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि बीते दिनों में देश ने अपना सामर्थ्य और संयम दोनों दिखाया है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सेनाओं, खुफिया एजेंसियों और वैज्ञानिकों की सराहना की। पीएम ने कहा, “हमारे वीर जवानों ने जिस बहादुरी से ऑपरेशन को अंजाम दिया, वो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।”
उन्होंने इस अभियान को भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और तकनीकी आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया। पीएम का यह बयान ऐसे समय आया है जब सीमा और साइबर मोर्चे पर भारत सक्रिय भूमिका निभा रहा है।






