बिहार में सियासी हलचल! नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, CM पद छोड़ने की तैयारी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस कदम के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

CM पद छोड़ने के संकेत

शपथ ग्रहण के बाद अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उनके इस फैसले से बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है।

नया मुख्यमंत्री कौन?

सबसे बड़ा सवाल अब यही है कि नीतीश कुमार के बाद बिहार की कमान किसे सौंपी जाएगी। फिलहाल नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सियासी गलियारों में कई नामों पर चर्चा जारी है।

Read more :अंबिकापुर ‘निर्भया कांड’ का आरोपी गिरफ्तार, 7 दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

दिल्ली में BJP कोर ग्रुप की बैठक

नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर दिल्ली में बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि इसी बैठक में नए चेहरे पर सहमति बन सकती है।

बढ़ी राजनीतिक हलचल

नीतीश कुमार के इस कदम ने बिहार की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है। आने वाले दिनों में सत्ता परिवर्तन की तस्वीर साफ होने की संभावना है, जिस पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories