CG NEWS: राजनांदगांव। हाल ही में भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत द्वारा घोषित जंबो कार्यकारिणी में युवा नेता ऋषि देव चौधरी को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। श्री चौधरी की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
CG NEWS: ग्राम बाकल स्टेशन से भाजयुमो के साथियों ने उनके निवास पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस अवसर पर गोलू साहू, लकी निषाद, उमराव वर्मा, कुलेश्वर साहू, लिकेश सिन्हा, वीरेंद्र पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











