गुरुग्राम में निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा! कई मजदूर दबे, 7 मजदूरों की मौत, 4 गंभीर

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां निर्माणाधीन दीवार गिरने से सात मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पड़ोसी राज्य राजस्थान के भिवाड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

मलबे में दबे मजदूरों को निकालने चला रेस्क्यू ऑपरेशन

भिवाड़ी जिला अस्पताल के डॉक्टर सोमप्रकाश यादव ने बताया कि यह हादसा सोमवार शाम करीब 7:45 बजे हुआ। सूचना मिलने पर बचाव दल मौके पर पहुंचा, जहां करीब 10 से 15 मजदूर मिट्टी और मलबे में दबे हुए बताए गए।

शुरुआत में अस्पताल लाए गए चार लोगों को बचाने में सफलता मिली, लेकिन बाद में लाए गए मजदूरों की हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर और अन्य इमरजेंसी उपचार देने की कोशिश की, लेकिन लंबे समय तक मलबे में दबे रहने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Read More : M.P News : S.P कार्यालय पहुंचा सटोरिया झल्लू यादव, सौंपे बेगुनाही के सबूत, वायरल वीडियो को बताया साजिश

मृतकों की पहचान

अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में सतीश, भागीरथ, मिलन, शिव शंकर, मंगल और परमेश्वर शामिल हैं।वहीं हादसे में घायल हुए छोटेलाल, दीनदयाल, शिवकांत और इंद्रजीत की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है और उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के दौरान हादसा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम की ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान रात करीब 8 बजे बेसमेंट में बनी एक निर्माणाधीन दीवार अचानक ढह गई।दीवार गिरते ही वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

एसडीआरएफ ने चलाया राहत अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बचाव दल ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया।हालांकि गंभीर चोटों के कारण सात मजदूरों की जान नहीं बचाई जा सकी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह देखा जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *