आरंग, रायपुर : कृष्णा पब्लिक स्कूल, जो रसनी आरंग में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक संचालित है, एक बार फिर विवादों में घिर गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने स्कूल के अध्यक्ष, डायरेक्टर, सोसायटी के सदस्य, प्राचार्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और ठगी का आरोप लगाते हुए आरंग थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में कहा गया है कि स्कूल के संचालक स्नेह एजुकेशन सोसायटी भिलाई और संबंधित शिक्षा अधिकारियों की मिलीभगत से बच्चों और उनके माता-पिता के साथ ठगी की गई। आरटीई के छात्रों को प्रवेश नहीं मिला और शासन द्वारा निःशुल्क वितरित की जाने वाली पाठ्यपुस्तक के स्थान पर महंगी और फर्जी NCERT पुस्तकें पढ़ाई जा रही थीं।
Read News : Paracetamol : WHO ने ट्रंप के दावे को किया खारिज: प्रेग्नेंसी में पैरासिटामोल से ऑटिज्म का खतरा नहीं
विकास तिवारी ने आरोप लगाया कि स्कूल के छात्रों को CBSE बोर्ड होने का झूठा दावा करके महंगी फीस वसूली जाती रही और छात्रों को अगली कक्षा के लिए स्कूल केपीएस डुंडा, नया रायपुर में अवैध रूप से स्थानांतरित किया जाता रहा।
शिकायतकर्ता ने आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह को बताया कि यह मामला गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और स्कूल संचालकों और शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Read News : Indore Breaking : बीच-बचाव करते युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़ बोर्ड से मान्यता प्राप्त यह स्कूल, शिक्षा विभाग के नियमों के विरुद्ध बच्चों को पाठ्यक्रम पढ़ा रहा था और पालकों को गलत जानकारी देकर एडमिशन ले रहा था।











