Paracetamol : WHO ने ट्रंप के दावे को किया खारिज: प्रेग्नेंसी में पैरासिटामोल से ऑटिज्म का खतरा नहीं

VIKASH KHALKHO

जेनेवा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा कि गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामोल लेने से बच्चों में ऑटिज्म और ADHD का खतरा बढ़ सकता है। इस दावे पर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और इसे खारिज कर दिया।

WHO ने कहा कि अब तक पैरासिटामोल लेने से बच्चों में ऑटिज्म बढ़ने का कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं मिला है। WHO प्रवक्ता ने बताया कि पैरासिटामोल प्रेग्नेंसी में सुरक्षित माना जाता है, यदि इसे डॉक्टर की सलाह से लिया जाए।

यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी ने भी ट्रंप के दावे को नकारते हुए कहा कि उनके बयान का कोई ठोस सबूत मौजूद नहीं है। एफडीए ने भी अब तक पैरासिटामोल पर ऐसा कोई चेतावनी लेबल जारी नहीं किया है।

Read news : CG NEWS : रेरा की सख्त कार्रवाई: बिना पंजीयन कृषि भूमि बेचने पर बिल्डर पर 5 लाख रुपये का जुर्माना

ट्रंप ने गर्भवती महिलाओं को सलाह दी थी कि वे पैरासिटामोल के इस्तेमाल से बचें और कहा कि FDA इसके लेबल पर चेतावनी जोड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप अपने दावे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं।

Read News : Soumya Chaurasia : सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की 16 संपत्तियां EOW ने की अटैच, विशेष अदालत ने दिया अंतरिम कुर्की आदेश

इस बीच ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने ऑटिज्म का इलाज करने वाली ‘चमत्कारी दवा’ खोज निकाली है, जिसका मिशन अमेरिका के हेल्थ सेक्रेटरी रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर की अगुवाई में चल रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *