Wednesday, May 20, 2026
32.4 C
Raipur

Indore News : स्मार्ट सिटी और नगर निगम में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर, कोर्ट के बाहर गिरे साइन बोर्ड, बड़ा हादसा टला

Indore News : इंदौर : स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। शनिवार सुबह जिला कोर्ट के बाहर बनी दुकानों के साइन बोर्ड भरभराकर गिर पड़े। गनीमत रही कि यह हादसा अल सुबह हुआ, वरना एक बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था।

Indore News : जानकारी के अनुसार, तीन महीने पहले ही स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन और नगर निगम द्वारा कोर्ट परिसर के बाहर करीब 100 दुकानों को एकरूपता देने के लिए रंग-रोगन और साइन बोर्ड लगाए गए थे। लेकिन शनिवार सुबह करीब 7 दुकानों के साइन एज बोर्ड अचानक गिर गए।

Indore News : यह इलाका आम दिनों में बेहद व्यस्त रहता है, जहां वकीलों और लोगों की भीड़ रहती है। हादसा सुबह के समय हुआ, जब दुकानें बंद थीं और भीड़ नहीं थी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Indore News : स्थानीय दुकानदारों और वकीलों ने घटिया निर्माण सामग्री और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महज कुछ महीनों में साइन बोर्ड का गिरना इस बात का सबूत है कि काम में गुणवत्ता की अनदेखी की गई।

 

Indore News : फिलहाल नगर निगम और स्मार्ट सिटी अधिकारियों की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। लेकिन घटना के बाद भ्रष्टाचार और गैर-जिम्मेदाराना कामकाज को लेकर सवाल जरूर उठने लगे हैं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories