Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh Balod News: बालोद में टला बड़ा हादसा, शराबी ड्राइवर की लापरवाही से...

Balod News: बालोद में टला बड़ा हादसा, शराबी ड्राइवर की लापरवाही से घंटों बाधित रही यातायात व्यवस्था

Balod News
Balod News

Balod News: बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अर्जुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटेरी गांव से निकला एक तेज रफ्तार ट्रक 11:30 बजे से 1 बजे तक सड़क दुर्घटना का कारण बनते-बनते बच गया। नशे में धुत ड्राइवर ने सिकोसा से अर्जुंदा रोड में नजरू ईटा भट्ठा के समीप वाहन पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक सीधे 5 फीट नीचे झाड़ियों में घुस गया। इस दौरान ट्रक ने सड़क किनारे खड़े एक आम वृक्ष को तोड़ दिया और अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर आकर रुक गया।इस हादसे के कारण सिकोसा से राजनांदगांव जाने वाली मुख्य सड़क करीब डेढ़ घंटे तक प्रभावित रही।

 

Balod News: ग्रामीणों ने बताया कि ड्राइवर नशे में इतना चूर था कि अपने पैरों पर खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। हादसे के बाद भी वाहन मालिक, जो ग्राम मेंड़की का निवासी है, मौके पर दमदारी दिखाते हुए पहुंचा और बिना किसी भय के ड्राइवर से वाहन को ले गया।सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद वाहन मालिक और ड्राइवर द्वारा क्षेत्रीय थाना अर्जुंदा को सूचना नहीं दी।

 

Balod News: ग्रामीणों का कहना है कि अगर उस समय कोई बड़ा वाहन या बाइक सामने से आ जाता, तो स्थिति भयावह हो सकती थी।ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस तरह शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर और गैरजिम्मेदार वाहन मालिकों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। वहीं यातायात पुलिस रोज नशेड़ी ड्राइवरों पर अभियान चला रही है, लेकिन ऐसे मामलों में कठोरता और बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here