CG BREAKING : ड्यूटी पर लौट रहे CRPF जवानों से भरी बस पलटी, 4 गंभीर घायल, ड्राइवर फरार

CG BREAKING : बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे CRPF जवानों से भरी एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक जवान को हाथ में गंभीर चोट आई है। बस चालक मौके से फरार हो गया।

CG BREAKING : घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के शिकारीटोला गांव के पास रात करीब 12:15 बजे की है। जानकारी के अनुसार, रायपुर से पायल ट्रेवल्स की बस में करीब 16 CRPF जवान और 15 अन्य यात्री सवार थे। सभी जवान भोपालपट्टनम कैंप में ड्यूटी पर लौट रहे थे।

CG BREAKING : हादसे में घायल जवानों और यात्रियों को इलाज के लिए शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद जवानों का सामान और मोबाइल बस के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। जवानों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे यह हादसा हुआ।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Politics News: नकटी मामले को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, फूंका धरसीवां विधायक अनुज शर्मा का पुतला

Politics News: मोहम्मद याकुब/धरसीवां: जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार...

Related Articles

Popular Categories