Thursday, April 16, 2026
29.6 C
Raipur

CG NEWS : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रशासनिक फेरबदल, रजनीश श्रीवास्तव बने महापंजीयक, कई अधिकारियों के तबादले

CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं। इसके लिए विधिवत आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में विधि एवं विधायी कार्य विभाग में पदस्थ प्रधान सचिव रजनीश श्रीवास्तव को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उच्च न्यायालय की स्थापना में महापंजीयक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

CG NEWS : इसी तरह, उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में उच्च न्यायालय में महापंजीयक पद पर तैनात मनीष कुमार ठाकुर को अब रजिस्ट्रार (सतर्कता) के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में रजिस्ट्रार (सतर्कता एवं सूचना का अधिकार) के रूप में कार्यरत मंसूर अहमद को उच्च न्यायालय की स्थापना में रजिस्ट्रार (सूचना का अधिकार) के पद पर पदस्थ किया गया है। इन नई नियुक्तियों के साथ उच्च न्यायालय के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण फेरबदल देखने को मिला है।

 

 

 

 

 

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories