MP News: Singrauli: अतिक्रमण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, बस स्टैंड और पुरानी मंडी से हटाई गईं दुकानें

MP News:Singrauli: अतिक्रमण पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, बस स्टैंड और पुरानी मंडी से हटाई गईं दुकानें सिंगरौली के बैढ़न शहर में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम ने बुधवार को विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। इस दौरान बस स्टैंड और पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में सड़क और फुटपाथ पर कब्जा जमाए दुकानदारों को हटाया गया।

नगर निगम की टीम ने मल्हार पार्क से काली मंदिर रोड तक सड़क किनारे लगी दुकानों को हटवाया। लंबे समय से इस अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

MP News:Singrauli: 20 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

अभियान के दौरान निगम टीम ने करीब 20 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई भी की गई। सभी दुकानदारों को निर्धारित सब्जी मंडी परिसर में शिफ्ट कराया गया।

MP News:Singrauli: दोबारा अतिक्रमण पर सख्त चेतावनी

नगर निगम के अपर आयुक्त आर.पी. वैद्य ने कहा कि सड़क और फुटपाथ पर दुकान लगाने से यातायात बाधित होता है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई के साथ सामान भी जब्त किया जाएगा।

हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी इस तरह की कार्रवाई की गई है, लेकिन नियमित निगरानी के अभाव में दुकानदार फिर से अतिक्रमण कर लेते हैं। ऐसे में स्थायी समाधान के लिए लगातार निगरानी जरूरी है।

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज डेस्क: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित...

Related Articles

Popular Categories