Burhanpur News: बुरहानपुर जिले के कुंडी भंडारा क्षेत्र में रविवार को मन की बात कार्यक्रम को एलसीडी के माध्यम से सुना गया। कार्यक्रम में विधायक अर्चना चिटनिस, कलेक्टर हर्ष सिंह, forest विभाग के एसडीओ अजय सागर, ADM वीर सिंह चौहान, SDM अजमेर सिंह गोंड समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, समाजसेवी, कार्यकर्ता और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
Burhanpur News: कार्यक्रम के बाद सभी ने बुरहानुद्दीन औलिया की टेकड़ियों पर पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधारोपण किया। इस दौरान लगभग 300 पौधे रोपे गए और पलाश के बीज भी बोए गए। स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश देने के साथ मन की बात को जन-जागरण का माध्यम बनाने की पहल की गई।













