Thursday, May 21, 2026
31.1 C
Raipur

CG NEWS : राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने माकड़ी क्षेत्र में किया निरीक्षण

CG NEWS : रोशन सेन /माकड़ी – राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने माकड़ी के लैंप्स, कन्या हॉस्टल तथा झाpकरपारा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां संचालित खाद्य वितरण व्यवस्था, बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार तथा मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष संदीप शर्मा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं एवं बच्चों से बातचीत कर भोजन की गुणवत्ता, नियमितता और सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया।

CG NEWS : इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष माकड़ी संजू ग्वाल, जनपद सीईओ, बी ई ओ, बी आर सी तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।कन्या हॉस्टल में स्वच्छता, भोजन व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए उन्होंने आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। वहीं झाकरपारा आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार, उपस्थिति पंजी तथा अन्य अभिलेखों की जांच की गई।

CG NEWS : अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सही ढंग से पहुंचे, यह सुनिश्चित करना आयोग की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार किया जाए।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories