Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

Rewa News : बीजेपी नेता ने जीजा की लाठी-डंडों से की पिटाई, एसपी ने दिए जांच के आदेश

Rewa News : रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सत्ताधारी पार्टी से जुड़े एक नेता की दबंगई का मामला सामने आया है। बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष गौरव शुक्ला उर्फ गोलू और उनके भाई शिवम शुक्ला पर अपने ही जीजा अजय कुमार शुक्ला के साथ जमीन विवाद को लेकर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी नेता और उनके भाई को लाठी-डंडों से पिटाई करते साफ देखा जा सकता है।

Read More : Reva News : सत्ता के नशे में चूर नेताओं की दबंगई, बीजेपी नेता ने जीजा की लाठी-डंडों से की पिटाई, एसपी ने दिए जांच के आदेश

यह घटना रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र की है। पीड़ित अजय कुमार शुक्ला ने पुलिस को बताया कि जब वह अपनी जमीन पर गए, तो उन्होंने देखा कि आरोपी अवधेश प्रसाद गर्ग, राकेश शुक्ला और उनके साले गौरव शुक्ला व शिवम शुक्ला अवैध रूप से जमीन की जुताई-बुआई कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो सभी आरोपियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की।

पीड़ित अजय कुमार शुक्ला का आरोप है कि गौरव और शिवम ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। अजय ने कई साल पहले शिवम की बहन से शादी की थी और दिल्ली में रहते थे। सालों बाद जब वह अपने घर लौटे, तो उनके सगे साले ने ही जमीन विवाद को लेकर उनकी पिटाई कर दी। इस घटना ने बीजेपी नेता के दबंग स्वभाव को उजागर किया है, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन रहा है।

Read More : Ujjain news : भादव मास के पहले सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य सवारी, शाही अंदाज में निकले नगर भ्रमण पर, देखें वीडियो…

वायरल वीडियो में यह भी देखा गया है कि घटना के समय 100 नंबर की पुलिस गाड़ी मौके पर पहुंची थी, लेकिन बिना कोई कार्रवाई किए ही वापस चली गई। इससे पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, रीवा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सिंह ने इस मामले का संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पुलिस की मौजूदगी में यह घटना कैसे हुई, इसकी भी जांच की जाएगी। अब यह देखना होगा कि क्या पुलिस बीजेपी नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर पीड़ित को न्याय दिला पाती है या नहीं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories