Ujjain news : भादव मास के पहले सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य सवारी, शाही अंदाज में निकले नगर भ्रमण पर, देखें वीडियो…

VIKASH KHALKHO

Ujjain news : रिपोर्टर: राजेश व्यास/ उज्जैन। भादव मास के पहले सोमवार को उज्जैन में भगवान महाकाल की पारंपरिक सवारी धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान, बाबा महाकाल राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले। उनकी एक झलक पाने के लिए सड़कों पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

Read More : Sehore News: सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा के भांजे की दबंगई: वरिष्ठ पत्रकार से अभद्रता, मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट; 2 दिन में माफी नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

महाकालेश्वर मंदिर से शाम 4 बजे शुरू हुई यह सवारी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शिप्रा नदी पहुंची। यहां रामघाट पर बाबा महाकाल का विशेष जल अभिषेक किया गया, जिसके बाद सवारी वापस महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुई।

इस वर्ष की सवारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश भी दिया गया। पुलिस की गार्ड ऑफ ऑनर टीम, घुड़सवार टीम और महिलाओं ने इस संदेश को प्रसारित किया।

Read More : Electricity Theft : स्मार्ट मीटर की सुरक्षा जांचने के 7 पुख्ता तरीके, जानें कैसे बचें टेंपरिंग से

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए सवारी के रूप में नगर भ्रमण पर निकलते हैं। वहीं, प्रजा भी अपने राजा की एक झलक पाने के लिए घंटों तक सड़कों के किनारे इंतजार करती है।

शाम को विशेष पूजन के बाद राजा महाकाल को चांदी की पालकी में बैठाकर मंदिर से बाहर लाया गया। मंदिर से निकलते ही पुलिस बैंड और जवानों ने सवारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सवारी के आगे घोड़े, बैंड, पुलिस टुकड़ी और भजन मंडलियां चल रही थीं। गाजे-बाजे के साथ निकली इस सवारी का सफर लगभग आठ किलोमीटर का था।

मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुसार, इस वर्ष की सवारी में आदिवासी कलाकारों ने भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा, पर्यटन विभाग द्वारा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई आकर्षक झांकियां भी सवारी का हिस्सा थीं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *