बेंगलुरु : कर्नाटक से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस नेता और चित्रगुप्ता विधानसभा सीट से विधायक केसी वीरेंद्र के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है। इस कार्रवाई में 12 करोड़ रुपये नकद और करीब 6 करोड़ रुपये की ज्वैलरी जब्त की गई है। यह छापेमारी शनिवार 23 अगस्त को की गई।
Read More : Viral Video : चलती बाइक की टंकी पर बैठकर प्रेमी जोड़े का रोमांस वायरल….
ईडी ने वीरेंद्र और उनके भाई के कई ठिकानों पर भी छापेमारी की। यह कार्रवाई गैरकानूनी ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत की गई है। जांच एजेंसी के मुताबिक, इस मामले को लेकर न सिर्फ कर्नाटक बल्कि राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा में भी रेड की गई।
Read news : Gwalior News : ग्वालियर के हैंडमेड कालीनों पर अमेरिका का 50% टैरिफ, 15 हजार मजदूरों की रोज़ी-रोटी संकट में
वीरेंद्र पर आरोप है कि वे किंग 567, पप्पी के003 और रत्ना गेमिंग जैसे ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म का संचालन कर रहे थे। वहीं उनके भाई पर दुबई से डायमंड साफ्टेक, TRS टेक्नोलॉजी और प्राइम9 टेक्नोलॉजी जैसी कंपनियां चलाने का आरोप है।
Read News : Reva News : पुलिस कस्टडी में आरोपियों का बेखौफ रील वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल
शुक्रवार को भी ईडी ने वीरेंद्र और उनके सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी। एजेंसी का कहना है कि उनकी कंपनियां कॉल सेंटर सेवाओं और गेमिंग कारोबार से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा ईडी ने बेंगलूरु, जोधपुर, मुंबई और गोवा के कई कैसिनो—जैसे ओशन रिवर्स और बिग डैडी—पर भी छापेमारी की है।











